IPL Vidashio Khiladi

इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ऑक्शन में रिकॉर्डतोड़ बोलियां लगीं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्पेंसर जॉनसन पर 55.25 करोड़ रुपये खर्च किए गए। ऑक्शन में 10 टीमों ने 72 खिलाड़ियों को 230.45 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसमें सबसे ज्यादा 90.05 करोड़ रुपये 26 गेंदबाजों पर खर्च किए गए।

30 विदेशी और 42 भारतीय खिलाड़ी बिके। भारतीयों में, 34 अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीमों ने खरीदा, जिसमें से 9 करोड़पति बने। जबकि 15 भारतीय ऑलराउंडरों पर 26.35 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

8 घंटे के लंबे ऑक्शन के बाद भी कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम पूरी नहीं हुई। KKR में 2 खिलाड़ी और RR में 3 खिलाड़ियों की जगह खाली है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने सभी 25 खिलाड़ियों को खरीदने के बाद भी 9.90 करोड़ रुपये बचाए हैं।

ऑलराउंडर्स में गेंदबाजों का बोलबाला

ऑक्शन में 72 खिलाड़ी बिके, जिनमें 26 गेंदबाज और 25 ऑलराउंडर थे। गेंदबाजों पर 90.05 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सबसे महंगे गेंदबाज थे, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उमेश यादव भारतीयों में सबसे महंगे थे, उन्हें गुजरात ने 5.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

25 ऑलराउंडर पर 78.85 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे थे, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.45 करोड़ रुपये में खरीदा। हर्षल पटेल भारतीयों में सबसे महंगे थे, उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

मात्र 8 विकेटकीपर बिके, अनकैप्ड कुमार कुशाग्र सबसे महंगे

10 टीमों ने 8 विकेटकीपर पर सबसे कम 13.35 करोड़ रुपये खर्चे। इसमें भी अनकैप्ड कुमार कुशाग्र सबसे महंगे थे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रु. 7.20 करोड़ में खरीदा। विदेशियों में दिल्ली ने शाई होप को 75 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

13 बल्लेबाजों पर 44.20 करोड़ रुपये का खर्चा हुआ। यहां भी अनकैप्ड खिलाड़ी छाए रहे। समीर रिजवी सबसे महंगे रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा। विदेशियों में साउथ अफ्रीका के रिले रुसो को पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया।

5 विदेशी खिलाड़ी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के खर्च में

ऑक्शन में 6 खिलाड़ियों की कीमत 10 करोड़ को पार कर गई, जिसमें से 5 विदेशी थे। कमिंस और स्टार्क की बोली रु. 20 करोड़ को पार कर गई। स्टार्क को रु. 24.75 करोड़ में और कमिंस को रु. 20.50 करोड़ में बेचा गया था। विदेशियों में उसके बाद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल रु. 14 करोड़ में, वेस्ट इंडीज के अल्जारी जोसेफ रु. 11.50 करोड़ और ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन रु. 10 करोड़ में थे। डेरिल मिचेल को CSK, जोसेफ को RCB ने और स्पेंसर को GT ने खरीदा।

विदेशियों का आधा पैसा 6 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ले गए

ऑक्शन में 30 विदेशी खिलाड़ियों पर 151.10 करोड़ का खर्चा हुआ। इसमें से लगभग आधे पैसे (68.05 करोड़) ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ियों को खरीदने में गए। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से सबसे ज्यादा 6-6 खिलाड़ी बिके। इंग्लैंड के 6 खिलाड़ियों पर मात्र 13.10 करोड़ रुपये खर्चे गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ियों पर 68.05 करोड़ का खर्चा हुआ जिसमें से रु. 55.25 करोड़ स्टार्क, कमिंस और स्पेंसर जॉनसन पर खर्चे गए।

वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के 4-4 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान के 3-3 खिलाड़ी ऑक्शन में बिके। बांग्लादेश का एक खिलाड़ी भी बिका था। इस बार ऑक्शन में किसी एसोसिएट खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया।

42 भारतीय बिके, 14 बने करोड़पति

IPL में विदेशी खिलाड़ी सबसे ज्यादा महंगे बिकते हैं, परन्तु भारतीय खिलाड़ी ही इस टूर्नामेंट की जान होते हैं। इस बार भी 42 भारतीय खिलाड़ियों पर 79.45 करोड़ रुपये खर्चे गए। 14 खिलाड़ी करोड़पति बने, जिसमें से 9 अनकैप्ड हैं। भारत के 34 अनकैप्ड प्लेयर्स बिके, जिसमें से समीIPL नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला: 3 कंगारू 55 करोड़ ले गए; 26 गेंदबाजों पर 90 करोड़ की बारिश, भारतीयों में ऑलराउंडर चमके

इस बार भी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में रिकॉर्डतोड़ बोलियाँ लगीं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्पेंसर जॉनसन पर 55.25 करोड़ रुपये खर्च

Similar Posts